इंडिया न्यूज, मुंबई:
Prabhas: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) अब साउथ के ही नहीं बल्कि पूरे देश के सुपरस्टार हो गए हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों में बहुत क्रेज है।  उनके बर्थडे के ठीक एक दिन पहले उनकी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर दिखाई दिया है। कल यानी कि 23 अक्टूबर 2021 को प्रभास का बर्थडे है। उनके बर्थडे पर हाल साल उनसे जुड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई ना कोई धमाका होता ही है। इस बार एक दिन पहले ही प्रभास की एक डैशिंग तस्वीर सामने आई है।

(Prabhas) फिल्म 14 जनवरी 2022 को रिलीज की जाएगी

मनोबाला विजेबालन (Manobala Vijayabalan) ने अपने ट्विटर अकाउंट स्व प्रभास की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि डैशिंग प्रभास की राधेश्याम। इस तस्वीर में प्रभास स्काई ब्लू सूट-पैंट में दिखाई दे रहे हैं। वो बाइक के पास खड़े होकर चश्मा पहने हुए पोज दे रहे हैं। हालांकि आफिसियल रूप से कोई पोस्टर या फोटो जारी नहीं कि गई है लेकिन प्रभास का नया लुक उनकी फिल्म राधेश्याम के जैसा ही है।

इसे देखकर लग रहा है कि उनके बर्थडे पर उनके फैंस को कुछ खास देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास के बर्थडे पर राधे श्याम फिल्म का टीजर शेयर किया जाएगा। इसका टीजर कल यानी कि 23 अक्टूबर को दोपहर में सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को कई भाषाओं में बनाया जा रहा है। इसमें प्रभास के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं यह फिल्म एक पीरियड लव स्टोरी बताई जा रही है। फिल्म 14 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Read More: एयरपोर्ट पर कृत्रिम पैर उतरवाने पर Sudha Chandran से CISF ने मांगी माफी

Connect With Us : Twitter Facebook