इंडिया न्यूज,मुंबई:
Prem Chopra Birthday: बॉलीवुड के सबसे ताकतवर खलनायकों में शुमार Prem Chopra साहब की बर्थ एनिवर्सरी है। वो एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपने काम के दम पर फैंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई। प्रेम चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वो 86 साल के हो गए है। इस बार वो अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं।

Prem Chopra Birthday परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे

खबर के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से Prem Chopraने अपने जन्मदिन को परिवार के साथ ही मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपना जन्मदिन परिवार के सदस्यों के साथ मनाऊंगा। घर में सुबह हवन होगा, और फिर हम सभी दोपहर के खाने और रात के खाने के लिए एक साथ मिलेंगे।

उन्होंने महामारी से पहले के दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले चीजें अलग थीं, मेरे पास एक बड़ा जन्मदिन था, जहाँ मेरे सभी दोस्त आते थे और बस पार्टी का आनंद लेते थे। लेकिन अब कोविड की वजह से बड़ी पार्टियां नहीं हो सकती और हमें ऐसा करने की भी इजाजत भी नहीं है। इसलिए, केवल करीबी परिवार वालों के साथ ही रहना अच्छा है। अब, हम हर किसी से शुभकामनाएं स्वीकार करते हैं और आशा करते हैं कि हर कोई एक अच्छा जीवन जिए।

Prem Chopra Birthday फिल्म बंटी और बबली 2 में दिखाई देंगे

Prem Chopra पिछले छह दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। प्रेम नाम हैं प्रेम चोपड़ा जैसे उनके डॉयलॉग बच्चे-बच्चे को रटे हुए हैं। कोरोना की वजह से वो ज्यादा घर से बाहर नहीं निकलते हैं। लेकिन जल्द ही वो फिल्म बंटी और बबली 2 में दिखाई देंगे। लोगों का दिल मोह लेने वाले Prem Chopra बनने तो हीरो आए थे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था।

अनोखी सी मुस्कान, गोल गोल घूमती आंखें और चबा चबा कर डायलॉग्स बोलने के अंदाज ने उन्हें बॉलीवुड का मशहूर विलेन बना दिया। लेकिन इस संयोग ने उन्हें इतना मशहूर कर दिया, जितना उनके अनुसार वो हीरो बनकर नहीं हो पाते। एक वक्त प्रेम चोपड़ा विलेन के रोल करके इतने मशहूर हो गए थे कि लोग उन्हें देखकर छिप जाया करते थे। कई बार आडिएंस सिनेमा हॉल से बाहर निकल कर उन्हें कोसती थी।

Connect Us : Twitter facebook