(इंडिया न्यूज़): बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस करीब तीन साल तक विदेश में रहने के बाद अब घर वापसी कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं और उसके बाद से ही उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मुंबई आने के बाद प्रियंका हाल ही में मरीन ड्राइव पहुंची और वहां खूब मस्ती की। प्रियंका के फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
मरीन ड्राइव पर प्रियंका की मस्ती
बीती रात प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में प्रियंका ने मुंबई की मरीन ड्राइव पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका मरीन पर जाकर काफी खुश हैं और खूब पोज दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका ने सफेद ड्रेस पहनी हुई है, जिस में काफी सिजलिंग दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- ‘पिट स्टॉप एट एन ओल्ड हॉन्ट, चाहें एक मिनट के लिए ही सही… मुंबई मैंने तुम्हें मिस किया।’