इंडिया न्यूज, नई दिल्ली ।

Punjab Assembly Elections 2022 पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे राजनीतिक क्षेत्र में उथल-पुथल शुरू हो गई है। जहां चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के दिग्गज नेता ऐडी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। वहीं लंबे समय तक पार्टी में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले नेताओं का अब पार्टी से विश्वास उठ गया है। इनका इस तरफ से पद से इस्तीफा देना पार्टी के लिए कहीं न कहीं कमजोर कर देने वाला साबित हो सकता है।

46 साल पद से इस्तीफा (Punjab Assembly Elections 2022)

2022 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से 46 साल के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में कहा कि, इस मामले पर विचार करने के बाद मैंने

निष्कर्ष निकाला है कि वर्तमान परिस्थितियों में अपनी गरिमा के अनुरूप, मैं कांग्रेस पार्टी के बाहर रहकर देश की बेहतर तरीके से सेवा कर सकता हूं, इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, यह एक दुखद फैसला था। मैंने लंबे और कठिन विचार

के बाद महसूस किया कि आज जिस तरह से कांग्रेस की आंतरिक प्रक्रियाएं चल रही हैं, मैं अपनी गरिमा और आत्मसम्मान के अनुरूप अब और आगे नहीं बढ़ सकता था। मुझे लगा कि मेरे कंधे इतने मजबूत नहीं हैं कि उदासीनता का भार उठा सकें।

पहले की तरह नहीं रही पार्टी (Punjab Assembly Elections 2022)

अश्विनी कुमार का कहना कि, अब कांग्रेस वह पार्टी नहीं रही, जो पहली थी। हमारे पास पार्टी का नेतृत्व करने के लिए एक परिवर्तनकारी और प्रेरक नेतृत्व नहीं है। मैंने न तो राजनीति छोड़ी है और न ही जनसेवा, देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा।

Punjab Assembly Elections 2022

READ MORE :CTET Result Can Be Declared Today सीटेट का परिणाम आज हो सकता है घोषित

Connect With Us : Twitter Facebook