इंडिया न्यूज, चंडीगढ़। Bhagwant Mann : पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रह रही हैं। भगवंत मान डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी रचाने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी।
Bhagwant Mann is going to marry Dr. Gurpreet Kaur
भगवंत मान की दूसरी शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर पहुंचेगे। बताया जा रहा है कि यह शादी काफी सादे ढंग से संपन्न होगी। आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान 48 वर्ष के हैं और उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं जो पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। पंजाब में इलेक्शन जीतने के बाद उनके दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में भी मौजूद रहे थे। भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी चंडीगढ़ में होगी। जिसे सादे ढंग से किया जाएगा। जिसमें गिने-चुने लोगों को ही शामिल किया जाएगा।
2016 में हुआ था तलाक
Bhagwant Mann With His Ex Wife And Childrens
सीएम भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से 2016 में तलाक हो गया था। भगवंत मान 2014 में पहली बार सांसद बने थे। वही संगरूर सीट पर जीते थे। उस समय इंद्रजीत कौर ने भी अपने पति के लिए प्रचार किया था, लेकिन इलेक्शन जीतने के 2 साल बाद भगवंत मान और उनकी पत्नी का तलाक हो गया था। भगवंत मान 2019 में दूसरी बार संगरूर से एमपी बने थे। जिसके बाद उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी को मजबूत किया। 2022 में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और 16 मार्च 2022 को मान ने सीएम पद की शपथ ली।