Punjab Election 2022 : CM In Cabinet Meeting To Persuade Sidhu

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Punjab Election 2022 : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद राजनीति लगातार उफान मार रही है। उनके समर्थन में मंत्री रजिया सुल्ताना, नवनियुक्त कोषाध्यक्ष गुलजार इंद्र सिंह चहल और महासचिव योगेंद्र ढींगरा भी इस्तीफा दे चुके हैं। इस पूरे मसले को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आपात मीटिंग बुलाई है। सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद आलाकमान पर भी सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले को हल करने के लिए पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी चंडीगढ़ जाने वाले थे, लेकिन उनका दौरा टल गया।

Also Read: पंजाब कांग्रेस में कलह: हक और सच की लड़ाई लड़ता रहूंगा : सिद्दू

माना जा रहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू प्रियंका गांधी के नजदीकी हैं, यह मामला उनकी नॉलेज में होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि प्रियंका को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार में त्वज्जों नहीं मिलने के कारण नवजोत सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर ने मजबूरन सीएम पद त्याग दिया था। कल सूचना थी कि कैप्टन अमरिंदर भाजपा के अमित शाह और नड्डा से मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोग इस मामले में दिनभर सरगर्मी का अंदाजा लगा रहे थे। इससे पहले ही नवजोत सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया। हमेशा विवादों को जन्म देने वाले सिद्धू ने अपने रुतबे के अनुसार काम किया।