इंडिया न्यूज, मुंबई:

R Madhavan Son Vedaant Wins Silver In Danish Open Swimming: फिल्म स्टार आर माधवन के बेटे ने एक बार फिर से अपने पापा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया हैं। एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन 2022 (Danish Open 2022 Swimming Competition) में सिल्वर मेडल जीत कर देश को एक बार फिर से गौरवांवित किया है। मिली जानकारी के अनुसार वेदांत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्वीमिंग कॉम्पटीशन में जीत हासिल की है। इस बात की जानकारी खुद आर माधवन ने ट्विटर पर स्विमिंग फेडरेशन आफ इंडिया के इवेंट में भारत की जीत पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

आर माधवन ने अपनी इस पोस्ट में लिखा कि, आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से वेदांत माधवन ने कोपेनहेगन में डेनिश ओपन में भारत के लिए रजत जीता। बहुत-बहुत धन्यवाद कोच प्रदीप सर, रऋक और अठरअ। हमें बहुत गर्व है। इसके अलावा आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेदांत का एक वीडियो भी शेयर किया है।

जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सिल्वर मेडल के लिए वेदांत के नाम की घोषणा की जा रही है। बता दें कि डेनिश ओपन 2022 में फ्रेडरिक लिंडहोम ने ब्रांज मेडल जीता, जबकि अलेक्जेंडर एल ब्योर्न ने गोल्डन मेडल अपने नाम किया है। लेकिन इस मौके पर सिर्फ फिल्म स्टार आर माधवन को ही नहीं बल्कि पूरे देश को वेदांत पर गर्व महसूस होगा।

Read More: Easter Sunday 2022 सोहा अली खान ने इनाया को टॉयलेट पेपर में लपेट बनाया ईस्टर अंडा

Read More: Kalpana Iyer Birthday बॉलीवुड अदाकारा ‘गब्बर’ से करती थी प्यार, आज तक हैं कुंवारी!

Read More: Alia And Ranbir Mehendi Ceremony Photos मेंहदी सेरेमनी में फुल मस्ती करते नजर आए आलिया-रणबीर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube