इंडिया न्यूज, जालंधर:
आम आदमी पार्टी के पंजाब में प्रभारी राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिद्धू पर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं। राघव चड्ढा का यह बयान नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कृषि कानून के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी।
राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, पंजाब की राजनीति के राखी सावंत – नवजोत सिंह सिद्धू – को कैप्टन (मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह) के खिलाफ लगातार हमलावर रहने के लिए (के) कांग्रेस आलाकमान से डांट पड़ी है … इसलिए उन्होंने बदलाव के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा, कल तक का इंतजार करें, क्योंकि वह कैप्टन के खिलाफ सख्ती के साथ फिर से शुरू हो जाएंगे। कुछ घंटे पहले सिद्धू ने एक वीडियो बयान ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कृषि कानूनों पर अपने रुख पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला किया था।