India News ( इंडिया न्यूज़ ) RAJCRB Recruitment 2023 : राजस्थान को-ऑपरेटिव रिक्रूटमेंट बोर्ड जयपुर की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के साथ ही बोर्ड की तरफ से इस भर्ती के लिए अप्लाई की तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है। जारी सुचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया आज यानी 18 अक्टूबर 2023 से शुरू होनी थी।लेकिन अब राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड (RAJCRB) की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया को आज शुरू नहीं करने का फैसला किया गया है। इसमें आवेदन करने के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली वैकेंसी

बता दें, कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इसमें से बैंकिंग असिस्टेंट के लिए 540 पद, वहीं मैनेजर के लिए 89 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर के लिए 5 पद और सीनियर मैनेजर के लिए 1 पद पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों से जुड़ी पात्रता एवं मापदंड की जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकता है।

जरूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थीयों को टेलीफोन नंबर- 0141-2710072 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ईमेल- आईडी helpdesk.rajcrb@rajasthan.gov.in पर भी जानकारी ले सकते हैं। वहीं, भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार को इसके ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन जरुर करें।

ये भी पढ़ें

 Navratri Healthy Diet: नवरात्रि व्रत में खाएं ये हेल्दी फूड्स, जानिए इसे बनाने का तरीका

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत