इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Rajwinder Singh’s Journey from America to Punjab जहां एक ओर लोग अच्छी नौकरी की तलाश में दिन रात एक कर मेहनत करते हैं वहीं कुछ लोग अपने खेतों की मिट्टी को ही अपना जीवन समर्पित कर देते है। ऐसा ही कुछ पंजाब के एक व्यक्ति ने किया उसने अमेरिका में अच्छी-खासी नौकरी को धुकरा दिया और अपने देश आकर खेतों में काम करने लगा। जी हां ये कहानी है पंजाब के मोगा में रहने वाले रजविंदर सिंह धालीवाल की जो अमेरिका में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक ड्राइवर थे, लेकिन अब वह अमेरिका से वापस अपने गावं आ कर खेती कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में

ऐसे पहुंचे रजविंदर सिंह अमेरिका

आपके मन में यह सवाल होगा की रजविंदर सिंह अमेरिका कब और कैसे पहुंचे? तो आपको बता दें रजविंदर सिंह के परिवार के अधिकतर लोग विदेश में ही रहते हैं । ननिहाल के कुछ लोग कनाडा में रहते हैं। वहीं दादा पक्ष के लोग अमेरिका में बसे हुए हैं। छोटी उम्र में ही उन्होने सोच लिया था कि वे भी विदेश जाएंगे अंतत 32 साल की उम्र में परिवार की मदद से वे अमेरिका पहुंच गए।

इस कारण आए वापस अपने वतन

 

अमेरिका पहुंच कर रजविंदर सिंह ने बहुत जगह छोटी-बड़ी नौकरियां की। उन्होने अमेरिका के होटलों में काम किया बाद में अमेरिका की सड़कों पर ट्रैक चलने लगे। जितने वे अमेरिका जाने के लिए उत्सुक थे उतनी ही जल्दी उनका अमेरिका से मन भी भर गया। दरअसल, जिस अमेरिका को वे अपने सपनो में देखते थे वे हकीकत में अलग थे। रजविंदर सिंह ने अमेरिका में जब भारतीय संस्कारों को मरते देखा तो उन्होने मन ही मन तय कर लिया कि वे जल्द ही अपने वतन वापस लौटेंगे। इसके बाद वह वापस आ गए।

Also Read : जाको राखे साइयां मार सके न कोए! सैनिक के धड़कते दिल से डाक्टरों ने निकाली गोली

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube