इंडिया न्यूज, IIFA Award 2022:
आईफा अवार्ड 2022 में हिस्सा लेने आधे से ज्यादा बॉलीवुड दुबई पहुंचा हुआ है। अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित समारोह में कई बड़े सितारों के अनोखे और दिलकश नजारे देखने को मिले। यहां सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़े एक्ट्रेस तो नजर आए, साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी दर्शकों के दिलों पर अपने अंदाज का जादू चलाया।

इसी बीच बेबाक स्टाइल वाली एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी लोगों का दिल अपने अंदाज से जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुरार्नी के साथ आईफा अवॉर्ड में पहुंचीं थी। लेकिन यहां पर एक्ट्रेस को मीडिया के सामने पोज देना थोड़ा महंगा पड़ गया। पोज देते समय उनका पैर फिसल गया और कैमरे के सामने ही उप्स मोमेंट का शिकार हो गई।

पैपराजी को पोज दे रही थीं राखी अपने

बताया गया है कि राखी अपने ही अंदाज में वहां मौजूद पैपराजी को पोज दे रही थीं, जब अचानक से उनका बैलेंस बिगड़ गया और उसकी हील्स मुड़ गई। इस कारण वह गिरते गिरते बची। साथ खड़े उनके बॉयफ्रेंड आदिल ने तुरंत उनको संभाला और उनका हाथ पकड़ लिया। बिल्कुल आखिरी मूमेंट पर उनके बॉयफ्रेंड आदिल ने गिरने से बचाया। राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स उनकी वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं।

यूजर्स बोले- आदिल थे साथ, इसलिए हील स्लिप हुई

राखी सावंत के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पोज देते समय राखी सावंत का पैर अचानक मुड़ गया, जिसके बाद राखी का बैलेंस बिगड़ गया। तभी पास पास खड़े बॉयफ्रेंड आदिल उनके करीब आते हैं और उनको सहारा देते हैं। यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं कि आदिल थे साथ, इसलिए हील स्लिप हुई। वहीं किसी ने लिखा कि अगर आदिल नहीं होते तो कौन उठाता?

वेलवेट रेड ड्रेस में पहुंची राखी सावंत

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत आईफा अवार्ड में वेलवेट रेड ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने लिपिस्टिक भी लाल रंग की लगा रखी थी। इवेंट में खुले बालों में आई राखी ने हाथ में मोबाइल फोन पकड़ा हुआ था। बोल्ड मेकअप में वह बिल्कुल डैशिंग लग रही थी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : IIFA Rocks 2022 : अंतरंगी को 2 तो ‘सरदार उधम’ को मिले सर्वाधिक तीन पुरस्कार, यहां देखिए अन्य पुरस्कारों की सूची

ये भी पढ़े : 10 नए गानों के साथ वापिस आएंगे हनी सिंह, फैन्स बोले- किंग इज बैक

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 शो के वीकेंड इवेंट के लिए शुरु हुई रिहर्सल, शो में दिखेगा बॉलीवुड सितारों का टशन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube