इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ram Kapoor Alibaug Holiday Home: टीवी के पॉपुलर टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम (Bade Acche Lagte Hain Fame)  एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) और उनकी पत्नी गौतमी गाडगिल ने मुंबई के पास अलीबाग में एक आलीशान हॉलिडे होम खरीदा है। बता दें कि यह उनका चौथा घर है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मेरे पास मुंबई, गोवा और खंडाला में पहले से ही हॉलिडे होम हैं। लेकिन 2017 के बाद से ही मैं एक और प्रॉपर्टी लेना चाहता था। उन्होंने अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए अलीबाग में ये बंगला खरीदा है। इस बंगले की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए हैं। इसमें 4 बेडरूम, प्राइवेट पूल के अलावा कई सारी लग्जरी सुविधाएं मौजूद है। बता दें कि यह बिग हाउस किसी महल से कम नहीं है।

Ram Kapoor Alibaug NEW Home

(Ram Kapoor Alibaug Holiday Home) बंगले की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए हैं

अलीबाग में राम कपूर के नए घर में फैमिली हर मेंबर के लिए आलीशान बेडरूम हैं और देखने में ये किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। एक एकड़ में फैले इस बंगले तक बाहर बनी लॉन से रस्ता जाता है। वहीं अलीबाग में राम कपूर के नए विला के बाहरी हिस्से में हरियाली है और ये बहुत विशाल है। विला का डाइनिंग एरिया और किचन भी अन्य जगहों की तरह शानदार है। यहां पर लड़की की शानदार डाइनिंग टेबल देखी जा सकती है। इसके ऊपर लैम्प भी लगे हुए हैं। राम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ये विला फैमिली के साथ वीकेंड मनाने के लिए लिया है।

Ram Kapoor Alibaug NEW Home

उन्होंने बताया कि वे एक ऐसा घर खरीदना चाहते थे जहां वे अपने पोते-पोतियों के साथ टाइम स्पेंड कर सकूं। वहीं इस बंगले के बंगले के आउटसाइड एरिया में स्विमिंग पूल बना है। इसके साथ चारों तरफ हरियाली भी देखी जा सकती है। इस खूबसूरत नजारे को बंगले के अंदर से भी देखा जा सकता है। अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम करने वाले राम कपूर ने गौतमी गाडगिल से 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन शादी की थी। कपल ने 2003 में अपनी शादी के लिए इस खास दिन को चुना था। इनकी शादी को 18 साल हो चुके हैं। कपल की एक बेटी सिया और बेटा अक्स है।

Read More: Ibrahim Ali Khan And Palak Tiwari Spotted Together मीडिया को देख दोनों छुपाने लगे चेहरा

Read More: Bollywood Celebs Who Became Parents Through Surrogacy प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से पहले ये सेलेब्स बनें सरोगेसी के जरिए पेरेंटस

Also Read: Priyanka Chopra Nick Jonas Becomes Parent एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया- बेबी आया है…

Read More: Oscars 2022 सूर्या स्टारर ‘जय भीम’ और मोहनलाल की ‘मरक्कर’ हुई शॉर्टलिस्ट

Connect With Us : Twitter Facebook