इंडिया न्यूज़,Bollywood News (Mumbai)

देश भर में नवरात्रि के मौके पर हर कोई माता का आशीर्वाद ले रहा है और अपनी मनोकामनाएं मांग रहा है। वहीं आपको बता दे कि फ़िल्मी जगत में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे जहां सभी ने नवदुर्गा का आशीर्वाद लिया और जमकर मस्ती भी की जिनकी तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छा गई है।

काजोल-रानी ट्रेडिशनल लुक में आई नजर

Durga Puja PIC

आपको बता दे दुर्गा पूजा के अवसर पर काजोल  ने दुर्गा पूजा में गजब ढा दिया। काजोल साड़ी में नजर आई और उन्होंने जूलरी पहनी। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा को प्रणाम किया। वहीं पूजा में रानी मुखर्जी भी पहुंची और दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इनता ही नहीं रानी ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लगी। काजोल और रानी मुखर्जी के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।

इन सेलेब्स ने भी लिया माँ का आशीर्वाद

Durga Puja Photo

वही दुर्गा पूजा में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी शामिल हुई, जहां वो मास्क लगाए नजर आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें काजोल, जया बच्चन संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

Durga Puja

मां दुर्गा का आशीर्वीद लेने बॉलीवुड के सितारे रणबीर कपूर भी पहुंचे। रणबीर कपूर ने भी माता का आशीर्वाद लिया। वहीं अब एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं। दुर्गा पूजा  में मौनी रॉय  और अयान मुखर्जी भी शामिल हुए और सभी एक साथ भी नजर आए। सभी ने वहां मौजूदा लोगों को खाना खिलाया और उनका स्वागत किया।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !