इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Randhir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के 70 के दशक के दिग्गज एक्टर और कपूर खानदार के सुपुत्र रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी नीली आंखों के लिए भी जाने जाते हैं। बता दें कि उस वक्त अपने स्टाइल से रणधीर लड़कियों को दीवाना बना लेते थे। आज एक्टर रणधीर कपूर का जन्मदिन है। इसी के साथ ही एक्टर 75 साल के हो गए हैं।
रणधीर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरूआती की थी। उन्होंने फिल्म श्री 420 और दो उस्ताद सहित कुछ फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। बता दें कि बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली से ताल्लुक रखने के बाद भी रणधीर कपूर ने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया था।
Kareena Kapoor Khan shared the picture on Instagram
इस तस्वीर में रणधीर और बबीता को एक साथ प्यार से बैठे हुए देखा जा सकता है
अपने करियर में बेहतरीन फिल्में करने और इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने के बाद एक्टर ने एक्ट्रेस बबीता से शादी कर ली थी, जिसके बाद रणधीर और बबीता की दो बेटियां हुईं-करिश्मा कपूर और करीना कपूर। बता दें कि रणधीर कपूर की दोनों बेटियां बॉलीवुड की टॉप हीरोइनंस में शामिल हैं।
आज पापा रणधीर कपूर के बर्थडे पर बेटी करीना कपूर खान ने पिता के पुराने दिनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें रणधीर और बबीता नजर आ रहे हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने अपने पिता के लिए लिखा, “दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सबसे प्यारे पापा हैं। सामू, कियू, टिम टिम और जेह बाबा के लिए बेस्ट नानू हैं।” इस तस्वीर में रणधीर और बबीता को एक साथ प्यार से बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी रणधीर कपूर को बधाई देते हुए लिखा,”हैप्पी बर्थडे अंकल।”
Read More: Khatron Ke Khiladi 12 इस बार शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स
Read More: Woh Toh Hai Albela New TV Show प्रोमो में अलग अंदाज में नजर आए शाहीर शेख
Read More: Web Series The Night Manager आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस सीरीज में नजर आएंगी शोभिता धुलिपला