दोनों ने मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 के लिए रैंप वॉक किया
Manish Malhotra PHOTO
आपको बता दें कि 29 जुलाई को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टाइलिश अंदाज में रैंप पर उतरे। दोनों ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो 2022 के लिए रैंप वॉक किया। दोनों मनीष मल्होत्रा के शोस्टॉपर बने थे।मुंबई में हुए इस आलीशान इवेंट में ‘दीपवीर’ का लुक और स्टाइल देखने लायक था।
दोनों साथ में रॉयल फीलिंग दे रहे थे। दीपिका ने मनीष मल्होत्रा का बनाया जबरदस्त लहंगा पहना था। खूबसूरत डिटेल्स और डिजाइन के साथ बना यह लहंगा शानदार था। इसे पहनकर दीपिका की रैंप वॉक भी देखने लायक थी।
ऐसा था दोनों का लुक
Ranveer-Deepika
रणवीर सिंह ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में नजर आए. रणवीर ने ब्लैक कलर के कुर्ते और पायजामे के साथ बेहद खूबसूरत व्हाइट एम्ब्रोडिएरी वाला कोट पहना था। उनके जूतों पर ज्यादातर लोगों का ध्यान गया। रणवीर ने फ्रिल्स वाले ब्लैक स्टाइलिश शूज पहने थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में रैंप वॉक किया।
Ranveer-Deepika PHOTO
इसके साथ दोनों रोमांटिक होते भी नजर आए। दीपिका ने रणवीर को गाल पर Kiss किया तो वहीं रणवीर ने भी उन्हें Kiss किया। दोनों का यूं एक दूसरे से प्यार जाताना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका और रणवीर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। साथ ही दोनों के वीडियो भी हर तरफ छा गए हैं। वीडियो में दोनों को बात करते और कैमरा के लिए पोज करते हुए भी देखा जा सकता है। रणवीर ने पोज करते हुए काफी मस्ती भी की।
ये भी पढ़े : पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक सामने आया! हाथ में सिगार, आंखों पर चश्मा देख फैंस बोले-‘स्टाइल है बॉस’
ये भी पढ़े : रणवीर सिंह फोटोशूट विवाद के बीच दीपिका ने शेयर की पति की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कही ये बात
ये भी पढ़े : संजय दत्त बर्थडे : करोड़ों की संपति के मालिक संजय दत्त लग्जीरियस लाइफ के हैं शौकीन
ये भी पढ़े : दिशा पटानी टाइगर श्रॉफ से जल्द करना चाहती थी शादी, ब्रेकअप की वजह आई सामने