इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai): 

बी टाउन पॉवर कपल में शामिल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि कपल इन दिनों टॉक ऑफ टाउन है। वहीं हाल ही में रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटो के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब ताजा जानकारी के अनुसार हाल ही में रणवीर सिंह आलिया भट्ट के साथ करण जौहर  के शो में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।

‘कॉफी विद करण’ शो में नजर आए थे रणवीर और आलिया

alia-bhatt-ranveer-singh

 

दरअसल ‘कॉफी विद करण’ के होस्ट ने रणवीर सिंह से पत्नी दीपिका से जुड़ा सवाल पूछा। आपको बता दें कि कॉफी विद करण के सातवें सीजन में एक नया पैटर्न जोड़ा गया है। इसका नाम है कॉफी बिंगो सेशन जिसमें स्टार्स को कुछ अजीब सवालों के जवाब देने होते हैं। इसमें रणवीर सिंह से करण जौहर ने पूछा, उन्होंने पत्नी दीपिका पादुकोण का फोन नंबर अपने फोन में किस नाम से सेव कर रखा है?

इस नाम से सेव किया है फोन नंबर

इस सवाल पर रणवीर ने बताया कि, उन्होंने दीपिका का नंबर बेबी नाम से सेव किया है, साथ ही बेबी के आगे एक छोटे बच्चे की इमोजी और पिंक हार्ट इमोजी लगाई है। बिंदास-बेबाक रणवीर के इस अंदाज को करण जौहर ने क्यूट बताया। आपको बता दें कि रणवीर की दीपिका के साथ इंस्टाग्राम पर सभी तस्वीरों में वह #baby जरूर लिखते हैं। ये खासतौर पर दीपिका के लिए ही है।

रणवीर सिंह वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिलहाल सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।