India News (इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024, दिल्ली: गणतंत्र दिवस का जल्दी आगमन होने वाला है। वही इस बार की परेड में कुल 30 झांकियां शामिल होंगी। इनमें से 26 झांकियां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की है। वहीं विभिन्न मंत्रियों तथा विभागों की भी होगी। जबकि चार झांकियां को सेवा क्षेत्र से जुड़ा गया है। इसके साथ ही बता दे कि दिल्ली पंजाब की झांकी इस बार परदे में शामिल नहीं होगी खास बात यह है कि इस साल सभी झांकियां दो ही थीम्स पर चलने वाली है

क्या है परेड निकालने का समय

शुक्रवार यानी की 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर झांकियां को निकाला जाएगा। वहीं परेड का कुल समय 90 मिनट का होने वाला है। जिसमें 26 मिनट का समय झांकियां को दिया जाएगा। परेड की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी वही अब की बार सभी झांकियां विकसित भारत एवं इंडिया द मदर ऑफ डेमोक्रेसी की थीम पर बनाई जाएगी।

इन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश, मंत्रालय और सरकारी विभागों की झांकी होगी शामिल Republic Day 2024

  1. छत्तीसगढ़
  2. राजस्थान
  3. महाराष्ट्र
  4. आंध्र प्रदेश
  5. लद्दाख
  6. अरूणाचल प्रदेश
  7. हरियाणा
  8. मणिपुर
  9. मध्य प्रदेश
  10. ओडिशा
  11. तमिलनाडू
  12. गुजरात
  13. मेघालय
  14. झारखंड
  15. उत्तर प्रदेश
  16. तेलंगाना
  17. इसरो
  18. निर्वाचन आयोग
  19. इलेक्ट्रानिक्स मंत्रालय
  20. संस्कृति मंत्रालय
  21. सीएसआईआर
  22. पतन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
  23. गृह मंत्रालय
  24. सीपीडब्ल्यूडी
  25. विदेश मंत्रालय

सेवा क्षेत्र से जुड़ेंगे 4 झांकियां

  1. एयरफोर्स
  2. डीआरडीओ
  3. नेवी
  4. नेवी वेटरन

परेड से अलग यह झांकियां भी होंगी शामिल

  1. असम
  2. कर्नाटक
  3. त्रिपुरा
  4. उत्तराखंड
  5. गोवा
  6. हिमाचल प्रदेश
  7. जम्मू कश्मीर

झांकी कलाकारों से मिलेंगे पीएम मोदी

इसके साथ ही बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एनसीसी कैंडिडेट्स के साथ झांकी कलाकारों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही बता दे क्या प्रधानमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां पर्दे के पीछे काम करने वाले ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर और कलाकारों से बातचीत करते हुए वह गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेंगे।

 

ये भी पढ़े: