India News (इंडिया न्यूज), Arang Vidhan Sabha Seat: इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से एक राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाली आरंग विधानसभा सीट एक बहुचर्चित सीट है। हर बार चुनाव से पहले यह आऱक्षित सीट चर्चा में आ जाती है और इसकी वजह भी अनोखी है। दरअसल, वर्तमान में कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया विधायक हैं और वह इस समय राज्य सरकार में कैबिनट मंत्री हैं।

इसलिए चर्चा में रहती है सीट

आरंग विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद इस विधानसभा सीट से जो भी चुनाव लड़ा है आज तक दोबारा चुनकर नहीं आया है। हर बार विधानसभा चुनाव में यहां विधायक बदल जाते हैं। जोगी सरकार के समय भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले गंगूराम बघेल को मंत्री पद सौंपा गया। हालांकि, अगले चुनाव में वह अपनी सीट नहीं बचा पाए। आरंग से गंगूराम 1993 और 1998 में विधायक चुने गए थे।

पिछले विधानसभा में यह था परिणाम

वहीं, 2003 में भाजपा के संजय ढीढी ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। 2008 में गुरु रुद्र कुमार कांग्रेस की ओर से विधायक चुने गए थे। 2013 में भाजपा के नवीन मारकंडेय उन्हें हरा दिया था। कांग्रेस ने आरंग से सीट पर रुद्र गुरु 2008 में और शिव डहरिया 2018 विधायक चुने गए थे। आरंग विधानसभा के जातिगत समीकरण की ओर ध्यान देखें तो, अनुसूचित जाति के 40 फासदी मतदाता, अनुसूचित जनजाति के 20 प्रतिशत, वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के 30 प्रतिशत और सामान्य मतदाताओं का औसत 10 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें: Cricket World Cup 2023: विराट कोहली ही नहीं, मैच में इस खिलाड़ी ने भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sachin on Virat Kohli: विराट कोहली के 49वें शतक पर सचिन ने दी बधाई, कही बड़ी बात

Virat Kohli equals Sachin Tendulkar: विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी, वनडे क्रिकेट में लगाया 49वां शतक