इंडिया न्यूज, मध्यप्रदेश:
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे पर 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कार को दौड़ाया (Road Speed Test)। ये नजारा था जावरा (मध्यप्रदेश) का। जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है। सड़क की क्वालिटी को परखने के लिए उन्होंने ऐसा किया। इस एक्सप्रेसवे पर उन्होंने कंस्ट्रक्शन अधिकारी से गाड़ी को 170 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी चलवाया। 16 सितंबर को गडकरी रतलाम जिले की जावरा तहसील में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां मंच पर कहा कि एक्सप्रेसवे की क्वालिटी को चेक करने के लिए उन्होंने 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कार चलाई है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से मुंबई और दिल्ली का सफर सिर्फ 12 घंटे में पूरा हो जाएगा। लौटते वक्त उन्होंने करीब 5 किमी तक गाड़ी चलवाकर टेस्टिंग की।

Road Speed Test at 170km/h

गडकरी वापस लौटे तो उन्होंने कंस्ट्रक्शन अधिकारी को ड्राइविंग सीट पर बैठने को कहा। फिर एक्सप्रेसवे के उस हिस्से पर पहुंचे जहां काम चल रहा था। इस दौरान उन्होंने वहां की मशीनों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही, ये कहा कि यहां पर छोटा प्लेन उतर सकता है। बाद में उन्होंने यूटर्न लिया और अधिकारी से गाड़ी की स्पीड बढ़ाने और आगे ध्यान देने के लिए लिए कहा। जब कार की स्पीड 120km/h से ऊपर चली गई तब स्पीड अलर्ट की बीप आने लगी, लेकिन मंत्री जी स्पीड बढ़वाते रहे। जब कार की स्पीड 170km/h तक पहुंच गई तब इसे मेंटेन किया गया।

Break the Safety Rules for Road Speed Test

गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की क्वालिटी को चेक करने के लिए सेफ्टी नियम को भी तोड़ा। दरअसल, नए सेफ्टी नियमों के चलते अब कार में स्पीड अलर्ट दिया जाता है। जब कार की स्पीड 120km/h से ऊपर होने लगती है तब अंदर बीप बजना शुरू हो जाती है। वहीं, गडकरी ने कार को 170km/h की रफ्तार से दौड़ाया। हालांकि, इसके पीछे की बड़ी वजह एक्सप्रेसवे की टेस्टिंग करना था।

Country’s Longest Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को बनाने में 98,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसकी लंबाई 1380km है। इतनी लंबाई वाला ये देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। ये एक्सप्रेसवे देश के 6 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेसवे 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।
अभी देश का सबसे लंबा नेशनल दिल्ली-नकोदर-गुरदासपुर सेक्शन आफ दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे है। इसकी लंबाई 398 किमी है। वहीं, सबसे छोटा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे है, जो महज 74 किमी लंबा है। ऐसे में अब 1380 किमी की लंबाई के वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे भी बन जाएगा।

Must Read:- NCC के छात्रों ने बचपन का प्यार मेरा गीत पर की प्रैक्टिस, वीडियो वायरल

Connect With Us : Twitter Facebook