India News (इंडिया न्यूज), DSSSB Recruitment 2023 Registration Begins: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड में कई पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की शुरुआत 17 अगस्त 2023 से शुरु हो गई है।
आप भी अगर इच्छुक हैं तो आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं आपको फॉर्म भरना है। जान ले की विभाग की ओर से एप्लीकेशन लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है।
यह भर्ती टीजीटी, लैब असिस्टेंट पद आदी पर होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 1841 पद पर भरे जाएंगे। ध्यान रहे आवेदन ऑनलाइन ही होंगे।
लास्ट डेट
उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए 5 सितंबर 2023 तक का समय है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को विभाग के आधिकारिक वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in.) पर जाना होगा।
एप्लीकेशन फीस बहुत कम
आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स-सर्विसमैन और महिला कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी।
अधिक जानकारी के लिए आपको विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यह भी पढ़ें: भारतीय डाक विभाग में जॉब की भरमार, अभी करें अप्लाई