India News (इंडिया न्यूज), Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। दरअसल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती मुंबई रीजन के लिए की जाएगी। जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स कोटे के तहत कई पदों को भरा जाएगा। जिसमें इंस्पेक्टर, स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट सहित कई पद हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 291 पदों को भरा जाएगा। अगर आप इच्छुक हैं तो आपको आपको विभाग के आधिकारिक साइट -incometaxmumbai.gov.in पर जाना होगा। यहां आप आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब हो कि आवेदन जारी है। आवेदन करने के लिए आपके पास 19 जनवरी 2024 तक का समय है।

इतने पद खाली

  • टैक्स असिस्टेंट (TA) की 119 पद खाली।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की 137 पद खाली
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II (स्टेनो) की 18 पद खाली
  • इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स (ITI) की 14 पद खाली
  • कैंटीन अटेंडेंट (CA) की 3 पद खाली

अहम जानकारी

  • उम्मीदवार को पद के अनुसार 10+2/ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • स्पोर्ट्स कोटा के तहत निर्धारित योग्यता हासिल की हुई होनी जरूरी बताया गया है।
  • कम से कम उम्र 18 साल उम्र होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र पद के अनुसार 25/ 27/ 30 साल होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है।
  • सैलरी की बात करें तो पद के अनुसार मिलेंगे जिसके तहत 18 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 42 हजार रुपये तक का होगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आपको 200 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर जाएं।

Also Read:-