भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी विश्व कप के क्रॉसओवर मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया दो क्वार्टर के बाद 2-1 से आगे है। उसके लिए ललित उपाध्याय ने पहला और सुखजीत सिंह ने दूसरा गोल किया। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल सैम लेन ने किया।