Shahid Kapoor Spotted in Andheri
इंडिया न्यूज़, मुंबई
शाहिद कपूर हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। फिल्मों में आने से पहले शाहिद कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी विज्ञापनों में काम किया है। वे हिन्दी फिल्मों में लंबे समय से काम कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन के साथ साथ वे अपने ऑफस्क्रीन जीवन के वजह से भी चर्चा का विषय बने रहते हैं। वे अपने डांस मूव्स के लिए भी जानते हैं और बॉलीवुड में एक अच्छे डांसर के रूप में भी उनकी पहचान है।
शाहिद के फिल्मी करियर की शुरूआत मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्म ‘इश्क विश्क’ से हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिल्म को भी सराहा गयाा इस फिल्म के बाद शाहिद ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन वे ज्यादा सफल नहीं हो पाईं।
फिल्म ‘विवाह’ और ‘जब वी मेट’ में वे काफी पसंद किए गए और लड़कियों के बीच पहले से और ज्यादा चर्चित हो गए उनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। शाहिद की प्रमुख फिल्में विवाह, आर राजकुमार, पद्मावत और जब वी मेट आदि हैं। शाहिद कपूर को हाल ही में अँधेरी में स्पॉट किया गया। अभिनेता ग्रे कलर के ऑउटफिट में नज़र आये। जिसमे वह बेहद हैंडसम नज़र आ रहे थे। यंहा देखें सम्बंधित वीडियो
Read Also : Taapsee Pannu Spotted At Da Makeup Club Versova
Read More: Web Series The Night Manager आदित्य रॉय कपूर स्टारर इस सीरीज में नजर आएंगी शोभिता धुलिपला