इंडिया न्यूज, मुंबई:
Habit : शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का आखिरी म्यूजिक वीडियो ‘हैबिट’ (Habit) रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने लगा है। गाने को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है।

जबकि शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी सिडनाज ने गाने में परफॉर्म किया है। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के इस गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही देर हुआ है लेकिन इसे अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Habit म्यूजिक वीडियो में शहनाज काफी मायूस नजर आ रही हैं

वहीं शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के म्यूजिक वीडियो हैबिट’ में शहनाज काफी मायूस नजर आ रही हैं। इस गाने को बीच लोकेशन पर सूट किया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से फैन्स में काफी निराशा थी कि अब वो कभी शहनाज और उनको एक साथ नहीं देख पाएंगे। गाने को सारेगामापा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस म्यूजिक वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज गिल के करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वे केवल 40 साल के थे। सिद्धार्थ के गम में शहनाज एक महीने तक घर से बाहर भी नहीं निकली थीं। हाल ही में शहनाज की फिल्म ‘हौंसला रख’ रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा नजर आई हैं।

Bigg Boss 15 Update करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश में बढ़ रही हैं नजदीकियां

Connect With Us : Twitter Facebook