इंडिया न्यूज़, Bollywood News:

बी टाउन की फेमस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। बता दे की शिल्पा इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। वैसे वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं। और एक मां अपने बच्चों के जन्म का दिन कभी नहीं भूल सकती। अब शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान को बर्थडे विश किया है। दरअसल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग अपनी एक वीडियो शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने वीडियो के साथ बहुत ही प्यारा नोट भी छोड़ा है।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

shilpa shetty instagram post

शिल्पा ने लिखा, ‘वियान तुम आज 10 साल के हो गए हो, समय कितला जल्दी बीतता जा रहा है कुछ पता ही नहीं चलता, मैं बहुत ही प्राउड फील कर रही हूं कि तुम जैसे स्मार्ट, हैंडसम और केयरिंग बच्चे की मैं मां हूं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि पापा और मां तुम्हें बहुत प्यार करते हैं, हम दोनों की तरफ से तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई..मेरा बच्चा वियान’।

मौसी शमिता शेट्टी ने भी भांजे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी

वही वियन के बर्थडे पर मां के अलावा मौसी शमिता शेट्टी ने भी भांजे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और एक वीडियो शेयर कर वियान के साथ बिताएं बेहतरीन पलों को याद करते हुए भांजे को बर्थडे विश किया। बता दें कि फैंस भी दोनों बहनों के पोस्ट पर वियान को शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का ये पहला बच्चा वियान साल 2012 में उनकी जिंदगी में आया।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !