इंडिया न्यूज, मुंबई:
Kill Chori: यूटूबर भुवन बाम (Bhuvan Bam) और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का म्यूजिक वीडियो रिलीज के बाद से ही वायरल होने लगा है। किल चोरी नाम के इस म्यूजिक वीडियो को दिवाली के अवसर पर रिलीज किया गया है। ये इस वीडियो में पहली बार भुवन किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। ये गाना रिलीज के बाद से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेंडिंग लिस्ट में ये टॉप पर बना हुआ है. साथ ही साथ इसे मात्र 24 घंटे में 20 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को दिवाली के हिसाब फिल्माया गया है। ये इस साल दिवाली सॉन्ग बन सकता है।
इसमें Bhuvan Bam और Shraddha का लव केमेस्ट्री को दशार्या गया है। श्रद्धा जहां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं वहीं भुवन बाम भी बहुत हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि भुवन भारत के सबसे बड़े यूटूबर माने जाते हैं। उनकी पॉपुलरटी यूट्यूब पर किसी बड़े सेलेब्रिटी से कम नहीं। जब उनके साथ श्रद्धा जैसी स्टार आ जाएं तो धमाल मचना ही है।
भुवन बाम और श्रद्धा कपूर के इस गाने को Free Fire India Official के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसे ऐश किंग और निकिता गांधी ने आवाज दी है और म्यूजिक सचिन जिगर की है। इसके लिरिक्स वायु ने लिखे हैं। वहीं भुवन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ढिंढ़ोरा की वजह से भी चर्चा में हैं।
More Read : T20 World Cup अनुष्का-विराट की बेटी वामिका परी बनी नजर आई
Connect With Us : Twitter Facebook