इंडिया न्यूज, मुंबई:
Shraddha Kapoor Breaks Up With Rohan Shrestha: बॉलीवुड चार्मिंग एंड क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने उम्दा अभिनय के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया है। वहीं श्रद्धा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अपनी पर्सनल लाइफ में फटॉग्रफर रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा और रोहन का ब्रेकअप फरवरी के महीने में हुआ था।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 4 साल तक अफेयर रहा। हालांकि इन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। वैसे बता दें कि श्रद्धा और रोहन ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को आॅफिशल नहीं किया लेकिन जिस तरह दोनों साथ नजर आते थे और रोहन श्रद्धा के परिवार से मिलते थे, उससे कुछ और ही अंदाजा लगाया जाता रहा है। वहीं श्रद्धा और रोहन के एक नजदीकी सूत्र ने खास बातचीत में बताया कि इस साल श्रद्धा ने गोवा में अपनी फैमिली के साथ बर्थडे मनाया। उस समय रोहन फ्री थे लेकिन इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुए। इस सूत्र ने यह भी बताया है कि श्रद्धा और रोहन का रिलेशनशिप जनवरी से ही ठीक नहीं चल रहा था।

फाइनली फरवरी के महीने में दोनों का ब्रेकअप हो गया। वैसे जहां तक पता है कि श्रद्धा कपूर की फैमिली रोहन को काफी पसंद करती थी। इसी कारण इन दोनों की शादी की खबरें भी बीच-बीच में आती रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी श्रद्धा कपूर डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वह पंकज पाराशर की ‘चालबाज इन लंदन’ और विशाल फूरिया की फिल्म ‘नागिन’ में भी काम कर रही हैं। श्रद्धा पिछली बार अहमद खान की फिल्म ‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं।

Read More: Oscars 2022 Live Streaming जानें भारत में लाइव स्ट्रीम पर कब, कहां और किस तरह से देख सकते हैं अकादमी अवार्ड्स