Sidhu Mossewala lost from Mansa seat मानसा सीट से हारे सिद्धू मूसेवाला

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : पंजाब इलेक्शन 2022 के रुझान आप के पक्ष में आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की लहर के आगे सभी पार्टियां फेल हो गई। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। पंजाब के मानसा से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हार गए हैं। सिद्धू मूसेवाला को आप के डॉ. विजय सिंगला ने हरा दिया है। सिद्धू मूसेवाला शुरू से ही पीछे चल रहे थे और एक बार भी वो डॉ. सिंगला के नजदीक नहीं पहुंच पाए।

नहीं काम आया सिद्धू मूसेवाला का जलवा

कांग्रस ने सिद्धू मूसेवाला को इलेक्शन से पहले पार्टी ज्वाइन करवाई थी और उन्हें मानसा से टिकट भी दी थी। सिद्धू की लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस को लगा था कि पंजाब में सिद्धू उनकी नैया को पार लगा देंगे लेकिन मानसा में सिद्धू को टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं ने ही उनका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसका खामियाजा आज आ रहे चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 : पंजाब में आप 88 सीटों पर आगे

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube