Smriti Irani in We Women Want Show: वी वीमन वांट का पहला संस्करण मुंबई में हुआ था। आज दूसरा संस्करण दिल्ली के ताज वीवांता होटल में हो रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी अपनी बात रख रही है।

  • 6:23 pm- स्मृति ईरानी ने शक्ति अवार्ड से लोगों को सम्मानित किया।
  • 6:20 pm– महिलाओं का मैसेज देने पर उन्होंने कहा कि महिला जानती है कि उसे क्या करना है। उसे पता है कि उसे क्या करना है।
  • 6:15 pm– स्मृति ईरानी ने अपने जीवन की उपलब्धियों को गिनाया।
  • 6:13 pm– 2019 के चुनाव में राहुल गांधी हारे तो इसलिए की 40 सालों तक गांधी परिवार ने कोई काम नहीं किया।
  • 6:11 pm– 2014 के अमेठी लोकसभा चुनाव स्मृती ईरानी ने कहा कि मुलायम सिंह ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक लाख वोटों की राहुल गांधी की मदद की थी।
  • 6:09 pm– स्मृती ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घर देकर न सिर्फ उन्हें सशक्त बनाया है बल्कि उन्हें घरेलू हिंसा से भी बचाया है।
  • 6:07 pm– स्मृती ईरानी ने कांग्रेस नेता बी वी श्रीनिवास के बयान पर कहा कि उन्हें इस बयान पर कुछ नहीं कहना, अगर स्मृती ईराना काे गाली देने से किसी का बला होता है तो अच्छी बात है।
  • 6:05 pm- उन्होंने कहा की पहली बार ऐसा देश हो रहा कि लाखों महिलाएं बिना किसी पुरुष के हज यात्रा पर जाने वाली है।