Actress Veena Kapoor Murdered by Her Son: वेटरन एक्ट्रेस वीणा कपूर (Veena Kapoor) की 74 साल की उम्र में हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी हत्या उनके बेटे ने प्रॉपर्टी के मकसद से की है। बता दें कि पुलिस ने वीणा कपूर के हत्या के आरोपी बेटे सचिन कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद आम से लेकर खास तक सभी को गहरा झटका लगा है। वीणा कपूर की हत्या के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक बेटा प्रॉपर्टी के लिए मां की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है?

वीणा कपूर की हत्या कर बेटे ने शव नदी में फेंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि वीणा कपूर मुंबई के जुहू इलाके में कल्पतरु सोसाइटी के एक फ्लैट में रहती थीं। उनका छोटा बेटा सचिन इन दिनों कुछ काम नहीं कर रहा था और अपनी मां के साथ रहने लगा था। वहीं, सचिन कपूर का अपनी मां वाणी कपूर के साथ करोड़ रुपये के फ्लैट को लेकर विवाद हो गया। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो सचिन कपूर ने गुस्से में अपनी मां वाणी कपूर के सिर पर बैट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनके शव को नदी में फेंक दिया।

वीणा कपूर का आरोपी बेटा गिरफ्तार

साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि वाणी कपूर का एक बेटा यूएस में रहता है और उसने कॉल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पड़ताल की तो उसे कुछ ठीक नहीं लगा तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जांच में जुटी तो सच सामने आया और आरोपी सचिन कपूर गिरफ्तार कर लिया गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि मां की हत्या कैसे की और क्यों की है।