इंडिया न्यूज़, OTT News (Mumbai):
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों क्राइम बेस्ड वेब सीरीज का बोलबाला है। अब इस कड़ी में सुनील शेट्टी और विवेक ओबरॉय स्टारर वेब सीरीज धारावी बैंक आने वाली है। बता दें कि यह सीरीज क्राइम बेस्ड हैं जिसमें जुर्म की अनकही कहानी के साथ बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक साथ नजर आने वाले हैं। एमएक्स प्लेयर की इस वेब सीरीज धारावी बैंक में दोनों सितारे दिखाई देंगे।
क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी कहानी है धारावी बैंक
dharavi bank
आपको बता दें कि इस सीरीज के माध्यम से एशिया के सबसे बड़े झुग्गी और 4 लाख आबादी से भरे हुए एरिया धारावी पर केंद्रित अपराध और रहस्य की कहानियां अब दुनिया के सामने आने वाली हैं। वहीं सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के अलावा एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी इस सीरीज में एक हैरान कर देने वाले किरदार में दिखाई देंगी। यह एक ऐसी क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी कहानी है जो आपको अंत तक बांध कर रखेगी।
क्राइम थ्रिलर एक्शन सीरीज का निर्देशन राजेश एम सेल्वा ने किया है
अपराध और रहस्य से भरी हुई इस वेब सीरीज को समित कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। सुनील शेट्टी ओटीटी की दुनिया में काफी पहले सक्रिय हो गए हैं। बीते वर्ष उनकी सीरीज इनविजिबल वुमन सीरीज की घोषणा हुई थी। ये भी क्राइम थ्रिलर एक्शन सीरीज है जिसका निर्देशन राजेश एम सेल्वा कर रहे हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी आखिरी बार जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी स्टारर मुंबई सागा में स्पेशल एपीयरेंस में नजर आए थे। वहीं उन्हें तेलुग फिल्म मोसागल्लु और मलयालम फिल्म ‘मारक्कर: लॉयन आॅफ द अरेबियन सी’ में देखा गया था। विवेक ओबेरॉय की बात करें तो वे ओटीटी डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने अमेजन प्राइम के ओरिजिनल हिंदी सीरीज इनसाइड ऐज से डेब्यू किया था।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : ‘गॉडफादर’ से चिरंजीवी का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगी मूवी
ये भी पढ़े : ‘एक विलेन रिटर्न्स’ से पहला गाना ‘तेरी गलियां’ रिलीज, फैंस को आया पसंद
ये भी पढ़े : फैन के ‘लव यू’ कहने के बाद दीपिका पादुकोण ने दिया यह मजेदार जवाब, वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़े : कियारा आडवाणी को फैंन ने दिया सरप्राइज, चढ़ गया 51वीं मंजिल
ये भी पढ़े : डॉक्टर अरोड़ा-गुप्त रोग विशेषज्ञ मूवी का ट्रेलर रिलीज, सेक्स कंसलटेंट के रोल में नजर आएंगे कुमुद मिश्रा
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube