इंडिया न्यूज़, Swayamvar Mika Di Vhoti:
स्टार भारत के अपकमिंग ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ शो अपने अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो का कॉन्सेप्ट संगीत की दुनिया में सनसनी मचाने वाले सिंगर मीका सिंह के लिए एक परफेक्ट वोटी खोजना है। शो के मेकर्स शो ने हाल ही में बहुत भव्य तरीके से शो का प्रोमो शूट किया है। ऐसे में मीका के करीबी और इंडस्ट्री के चर्चित लोग मीका को इस शो की बधाइयां दे रहे हैं और कई उनकी वोटी खोजने में उनकी मदद भी कर रहे हैं।

फोगाट गर्ल्स, गीता और बबीता भी जल्द ही इस शो में नज़र आ सकती हैं

इंडस्ट्री से लेकर देश के कोने तक मीका के कई दोस्त और फैन्स जो शो से जुड़कर उनकी मदद कर रहे हैं ऐसे में खबर यह भी आ रही है कि फोगाट गर्ल्स, गीता और बबीता भी जल्द ही इस शो में नज़र आ सकती हैं। इस दौरान वे मीका की दुल्हनियां चुनने में उनका साथ भी देंगी और यह सबकुछ देखकर मीका के फैन्स और दोस्तों को बहुत मज़ा आने वाला है।

पता हो कि बबीता ने अपने पति के साथ प्यार और शादी के लम्बे सफर को तय किया है तो वह मीका को शादी से जुड़े कुछ अच्छे टिप्स भी जरूर देंगी। ऐसी स्पोर्टी महिलाओं को देखकर निश्चित रूप से मीका की दुल्हनों में जमकर दांव भी लगेगा। जिसे देखना दर्शकों के लिए मज़ेदार होगा।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !