इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Babita: टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर किरदार दर्शकों का पसंदीदा हैं। वहीं आजकल इस शो की बबीता उर्फ मुनमुत दत्ता (Munmun Dutta) चर्चा में है। दरअसल मुनमुन दत्ता हाल ही में हरियाणा के हांसी थाने पहुंची। जहां वो पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार दलित समाज पर की गई टिप्पणी मामले में दर्ज केस के समक्ष पेश हुई।

इसके बाद जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर ने उनको औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया और करीब 4 घंटे तक उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद उनको अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि मुनमुन ने जाति विशेष के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी, उसी मामले में केस दर्ज हुआ था। मुनमुन ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2021 को ये याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद अग्रिम जमानत के लिए उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली।

मुनमुन पर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था

बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज अवनीश झिंगन ने 4 फरवरी के अपने आदेश में मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच अधिकारी के सामने पेश हो होने को कहा था। मामले में जांच अधिकारी को आदेश दिए गए थे कि मुनमुन को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करे और बाद में अंतरिम जमानत पर छोड़ दे। बता दें कि पिछले साल 9 जनवरी को मुनमुन पर यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था।

इस पर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी में उनके खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। इस केस में उन्हें 11 फरवरी से पहले पेश होने को कहा था। इस मामले में अतिरिक्त जांच अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे जांच रिपोर्ट 25 फरवरी को हाईकोर्ट में पेश करें। बता दें कि मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से 2008 से यानी शुरूआत से ही जुड़ी है। उन्होंने टीवी पर 2004 में हम सब बाराती से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

Read More: Salman Khan Shared Special Moment Photo मां की गोद में आराम करते दिखे भाईजान

Read More: Amrita Singh Birthday फिल्म ‘बेताब’ से पर्दे पर छा गई थीं अमृता सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook