India News(इंडिया न्यूज़), 5 Star Rating Cars: आए दिन कई लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां देते हैं। बढ़ते इन मामलो को दो तरह से कम किया जा सकता है एक तो सावधानी दूसरी सही गाड़ी की खरीदारी। आज हम आपको बताएंगे कि जब भी कभी गाड़ी खरीदने की योजना बनाए तो इन ऑप्शन को जरुर ध्यान में रखें।

SUV Tata Nexon

1.SUV Tata Nexon: 5 स्टार रेटिंग  वाली कार में सबसे पहले नंबर है  टाटा की पॉपुलर एसयूवी टाटा नेक्सन । सेफ्टी के मामलों में बहुत अच्छा है।  इसे एडल्ट सेफ्टी रेटिंग में 5 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग में 4 स्टार दिया गया है।
7.54 लाख रुपए से 13.80 लाख रुपए तक कीमत में खरीद सकते हैं।

Altroz:

2. Altroz: सेफ्टी के मामले में टाटा की प्रीमियम कार अल्ट्रोज (Tata premium car Altroz) भी जबरदस्त है।  इसे भी 5 स्टार रेटिंग मिला है।  6.20 लाख रुपए से 10.15 लाख रुपए कीमत है।

 

Micro SUV Tata Punch

3. Micro SUV Tata Punch: टाटा की माइक्रो एसयूवी टाटा पंच (Micro SUV Tata Punch) को सेफ्टी कार के ऑप्शन में रखें। इसे एडल्ट सेफ्टी रेटिंग में  5 स्टार, चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग में  4 स्टार प्राप्त है। कीमत 5.82 लाख रुपए से 9.48 लाख रुपए है।

Mahindra Scorpio N

4. Mahindra Scorpio N: 7 सीटर कार महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N)
5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिला है।  कीमत 12.73 लाख रुपए से लेकर 24.03 लाख रुपए है।

 

Mahindra XUV700

5.Mahindra XUV700: महिंद्रा की पॉपुलर कार महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग  के साथ आता है।  13.18 लाख रुपए से 24.58 लाख रुपए  की कीमत पर ख़रीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बीवाईडी ने नए नाम का कराया ट्रेडमार्क, अगली कार तो नहीं!