UP Assembly Elections 2022: Will give 40% tickets to women : Priyanka
इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Assembly Election 2022 : पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में जहां विधानसीाा चुनाव में कांग्रे, भाजपा, शिअद और आप में चुनावी टक्कर होगी। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के बीच जंग दिलचस्प होगी। इसके साथ ही सपा और बसपा भी अहम रोल निभाएंगी। हालांकि प्रदेश में मौजूदा समय में कांग्रेस की स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं है। फिर भी कांग्रेस इस बार प्रियंका गांधी को चुनाव में अपना मुख्य चेहरा बनाती हुई दिखाई दे रही है। लखीमपुर खीरी हिंसा मामला हो या फिर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न प्रियंका गांधी ने आगे बढ़कर आवाज बुलंद की है।
कांग्रेस नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान UP Assembly Election 2022
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। यह ऐलान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। प्रियंका ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हुई अपराध की कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये निर्णय ऐसी महिलाओं और लड़कियों के लिए है। प्रियंका ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं-लड़कियों से राजनीति में आने और अपने हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें महिलाएं : प्रियंका (UP Assembly Election 2022)
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश भर की महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा। जब कोई महिला अपने अधिकारों की लड़ाई लड़े तो सवाल उठाने की बजाए उसके साथ खड़ा होना चाहिए। एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को टिकट मेरिट के हिसाब से देगी। वे कितना काम कर रही हैं। क्षेत्र में कितने लोग उन्हें जानते हैं, ये सब आधार बनेगा। प्रियंका ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपके हक की लड़ाई लड़ने के लिए कोई और नहीं आएगा। आपको ही आगे आना होगा।
(UP Assembly Elections 2022)