जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 9 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 85.25 प्रतिशत रहा। वहीं कुल पास प्रतिशत 88.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है।