लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 2023 का बजट पेश कर रहे है इस दौरन उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना हेतु 585 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 465 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में इसके लिए 1306 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वाराणसी, गोरखपुर एवं अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित है.