UP Election Results Live 2022
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के सुरेन्द्र कुशवाहा ने शिकस्त दी है। ऐसे में स्वामी प्रसाद ने ट्वीट करते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा है कि चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ भी बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। योगी आदित्यनाथ गौरखपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आदित्यनाथ एक नया इतिहास भी बना सकते हैं।
Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई
Connect With Us : Twitter | Facebook |