इंडिया न्यूज, मुंबई:
Upcoming Twist in Anupama टीवी सीरियल Anupama की कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। अनुज कपाड़िया के आने के बाद से ही कहानी में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सीरियल Anupama में अब तक आपने देखा, अनुज कपाड़िया और अनुपमा अपने प्रोजेक्ट के लिए मुंबई जाने की तैयारी करते हैं। ये बात जानकर वनराज, बा, पारितोष और काव्या के होश उड़ जाते हैं। पारितोष अनुपमा को रोकने की कोशिश करता है। पारितोष को नजरअंदाज करते हुए अनुपमा, अनुज के साथ जाने के लिए राजी हो जाती है। अनुपमा और अनुज को साथ देखकर वनराज का खून खौल जाता है। वहीं अनुपमा को आगे बढ़ते देखकर काव्या के भी मुंह बन जाते हैं।

Upcoming Twist in Anupama बा सुनाएगी Anupama को खटी खोटी

अनुपमा को रोकने के लिए वनराज बा का सहारा लेगा। सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोडमें आप देखेंगे, वनराज बा के साथ मिलकर अनुपमा को खरीखोटी सुनाएगा। वनराज कहेगा कि अनुज कपाड़िया उसे बहुत पसंद करता है। वहीं बा अनुपमा को औरत की मर्यादा के नाम पर खूब ताने मारेगी। बा और वनराज को अनुपमा करारा जवाब देगी। अनुपमा कहेगी कि कोई भी उसे बिना मर्जी के हाथ नहीं लगा सकता। बाकी लोग भी अपने आफिस के काम से शहर से बाहर जाते हैं तब परिवार को कोई परेशानी नहीं होती। आज उसके जाने से इतनी दिक्कत क्यों हो रही है।

Upcoming Twist in Anupama आफिशियल टूर से वनराज और काव्या को होगी जलन

Anupama ऐलान कर देगी कि वो हर हाल में मुंबई जाकर रहेगी। वहीं दूसरी तरफ समर और किंजल, पारितोष की क्लास लगाएंगे। Anupama का फैसला सुनने के बाद काव्या वनराज के कान भरेगी। वनराज फैसला करेगा कि वो अनुज कपाड़िया और अनुपमा का पीछा करने के लिए मुंबई जाएगा। फ्लाइट में भी वनराज और काव्या, अनुपमा पर नजर रखने वाले हैं। वनराज जानने की कोशिश करेगा कि मुंबई में अनुज और अनुपमा के बीच क्या चल रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अपनी जलन की वजह से वनराज और क्या क्या नए खेल खेलने वाला है।

Connect Us : Twitter facebook