India News (इंडिया न्यूज), UBSE Releases UTET 2023 Admit Card: ऐसे कई उम्मीदवार हैं जो कि उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 की तैयारी में लगे होेंगे। जान लें उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने परीक्षा का  एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि यह पेपर वन और पेपर टू दोनों के एडमिट कार्ड हैं। ऑफीशियल वेबसाइट  ukutet.com. पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम डेट

बता दें कि उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023, 29 सितंबर 2023 को होगी। दो शिफ्टों में यह टेस्ट होगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की होगी जिसमें पेपर वन का टेस्ट होगा। वहीं दूसरी पाली  दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक की होगी। जिसके तहत पेपर टू का टेस्ट होगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
  • जो पेज ओपन होगा उस  पर UTET Admit Card नाम के लिंक पर कल्कि कर लें ।
  • उसके बाद एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा।
  • अगले चरण में आपको अपना एप्लीकेशन नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और डीओबी जैसे डिटेल फिल करनी है।
  • जानकारी देने के बाद एंटर कर दें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन आ जाएगा।
  • चेक करें और डाउनलोड करे लें फिर प्रिंट निकाल लें।

Also Read:-