इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6000 वोटों से चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने सीएम को मात दी है। हालांकि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 22 सीटों पर आगे है। पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से हार गए हैं। भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें 14 हजार वोटों से हराया है। वहीं, उनकी बेटी अनुपमा ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट जीत दर्ज की।

Also Read : Punjab Assembly Election Result 2022 केजरीवाल ने फोटो शेयर कर दी बधाई

Connect With Us : Twitter | Facebook |