इंडिया न्यूज़, मुंबई: 
Bikini Photoshoot: बॉलीवुड की हॉट और स्टाइलिश डीवा वाणी कपूर (Vaani Kapoor) अपने अभिनय के साथ-साथ स्टाइल और फिटनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। वहीं बता दें कि वाणी की हाल ही रिलीज हुई मूवी चंडीगढ़ करें आशिकी भी सुपरहिट रही। इस फिल्म में वाणी कपूर के अभिनय की तारीफ हुई।

बता दें कि वाणी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटो शेयर करती हैं। अब वाणी ने अपनी कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें उन्होंने येलो रंग की बिकिनी ड्रेस पहनी (Vaani Kapoor in yellow bikini dress) हुई है। इस आउटफिट में वाणी की टोंड फिजीक नजर आ रही है और सोशल मीडिया का तापमान उनकी तस्वीरों ने बढ़ा दिया है। वाणी ने एक फोटो के साथ लिखा भी है- समर प्रीव्यू।

Bikini Photoshoot

इस तस्वीर पर कई फैंस ने रिएक्ट किया है। किसी ने दिल की इमोजी बनाकर तारीफ की तो किसी ने फायर की इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। वहीं, कई फैंस ने कमेंट करके वाणी को हॉट बताया। दूसरी तस्वीर में वाणी का अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने काफी वेट लूज किया है। इस तस्वीर के साथ वाणी ने लिखा- खुली आंखों से सपने देखना। इस तस्वीर को भी तमाम लोगों ने पसंद किया है।

हालांकि, कुछ यूजर्स ने वाणी की फिगर को लेकर मजाकिया कमेंट किये हैं। एक यूजर ने लिखा- इतने पैसे का क्या फायदा, जब कपड़े नहीं खरीद सकतीं। एक और यूजर ने लिखा- आप कुछ खाया कीजिए। ज्यादा उपवास मत कीजिए। कई यूजर्स ने लिखा कि गर्मियां शुरू हो गयी हैं। कुछ फैंस ने वाणी से पूछा है, क्या है जीरो साइज है? वहीं वाणी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह रणबीर कपूर के साथ शमशेरा में नजर आएंगी। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More: Gangubai Kathiawadi Controversy परिवार वालों ने कहा- ‘मेरी मां को सोशल वर्कर से सेक्स वर्कर बना दिया’

Read More: Bappi Lahiri Death बप्पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड को दिया था ‘डिस्को किंग’

Connect With Us : Twitter Facebook