(Vastu Tips For Silver)
Vastu Tips For Silver: चांदी के बारे में तो आपको पता ही है कि ये ऐसी धातु है जिसको घर में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से देखें तो मानें चांदी का सजावटी सामान घर में रखने और चांदी के बर्तनों में खाना खाना वास्तु के हिसाब से अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर हम घर में चिजों का चयन वास्तु के हिसाब से करें तो इसके हमें शुभ फल मिलते हैं। इसके साथ ही हमारे घर में सकारात्मकता की भी बढ़ोतरी होती है।
आज हम आपको वास्तु शास्त्र में चांदी के महत्व के बारे में बताने जा रहें हैं।
पर्स में रखें चांदी का सिक्का (Vastu Tips For Silver)
वास्तु के अनुसार अपनी पर्स में चांदी का सिक्का या चावल के 21 दाने रखें जो आपकी कड़ी मेहनत को बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसा करने से धनलाभ होने के साथ पर्स पैसों से भरा रहता है। यह उपाय धन, सौभाग्य को आकर्षित करेगा और घर से धन के अप्रत्याशित प्रवाह को रोक देगा।
घर में सुख, शांति आभा (Vastu Tips For Silver)
वास्तुशास्त्र बताता है कि यदि आप घर में चांदी की वस्तुएं जैसे सजावटी सामान या फिर बर्तन रखते हैं तो घर की मानसिक शांति बनी रहती है, लोगों के बीच मानसिक संतुलन बने रहता है, नकदी का प्रवाह बढ़ता है। इस तरह की वस्तुएं आपके चारों ओर एक आकर्षक आभा बनाए रखने में मदद करता है, जो प्रसिद्धि, धन और साथी को आकर्षित करने में मदद करता है। घर में चांदी की वस्तुएं रखने से करियर, तरक्की, धन और रिश्ते के आयाम में सुख, शांति और सद्भाव की समान आभा पैदा होती है।
READ ALSO : Cryptocurrency : बाजार में आज आई गिरावट
वास्तु दोष के बुरे प्रभावों को दूर (Vastu Tips For Silver)
यदि आप वास्तु दोष के स्थान पर चांदी की कील रखते हैं तो यह वास्तु दोष के बुरे प्रभावों को दूर करने में मदद करती है। यदि आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो आप चांदी के सजावटी सामान को वास्तु एक्सपर्ट की सलाह से सही दिशा में रखकर इस दोष से मुक्ति पा सकती हैं।
चांदी क्यों है शुभ (Vastu Tips For Silver)
वास्तु शास्त्र और वैदिक ज्योतिष के अनुसार चांदी पर चंद्रमा और शुक्र ग्रह का शासन होता है। चंद्रमा जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और हमारे शरीर का बायां हिस्सा चंद्रमा द्वारा शासित होता है । हमारा आकर्षण और चुंबकीयता भी चंद्रमा और शुक्र ग्रह द्वारा मिले जुले रूप से शासित होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह कीमती और महान धातु पानी को संतुलित करते हुए हमारे आस-पास और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है।
READ ALSO : How To Get Amul Franchise: अगर आप भी करना चाहतें है बिजनेस तो ये खबर हो सकती है आपके काम की
Connect With Us : Twitter Facebook
(Vastu Tips For Silver)