Vastu Tips : Remove Vastu defects at home from flute basuriya ke upay: अगर आप बांसुरी को सिर्फ वाद्य यंत्र मानते हैं तो आपकी सोच की बढ़ाने की जरूरत है। बांसुरी एक वाद्यय यंत्र ही न होेकर एक बेहतरीन वास्तु दोष को खत्म भी करती है।
Vastu Tips for Basuriya ke upay
Fate will be with the flute : बांसुरी का धार्मिक महत्व भी है। बांसुरी की आवाज मधुर होती है क्योंकि श्री कृष्ण जी बांसुरी बजाया करते हैं। इसी कारण बांसुरी कई गंभीर वास्तुदोष से हमारे घर परिवार को मुक्त करती है। जिस प्रकार बांसुरी की आवाज मधुर होती है उसी प्रकार यह हमारे संबंधों में भी मधुरता लाती है। बांसुरी आर्थिक, व्यावसायिक और हमारे रिश्तों में आई गिरावट को दूर कर उन्हें बेहतर और मजबूत बनाती है। श्रीकृष्ण जी कि प्रिय चीज होने के कारण हिंदू धर्म में बांसुरी का विशेष महत्व है ऐसा माना जाता है कि जिस स्थान पर बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण जी विद्यमान होते हैं।
Read Also : Jamun Benefits For Diabetes Patients In Hindi जामुन खाने से गायब होती है डायबिटीज
बांसुरी वास्तु शास्त्र में एक और वजह से विशेष स्थान रखती है। (Vastu Tips)
बांस को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है और बांस से बांसुरी बनती है और इसलिए बांसुरी को शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। ये बांसुरी को हमेशा भगवान श्रीकृष्ण की तरह सम्मान देना चाहिए।
घर या कार्यालय में बांसुरी टांगने से होती है बुराई दूर (Vastu Tips: Hanging flute in home or office keeps evil away)
दंपति के सबंधों में लाती है मधुरता (Vastu Tips: Brings sweetness in the relationship of the couple)
दंपति के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता ही रहता है। शायद ही कोई ऐसा जोड़ा हो जिनका झगड़ा न होता होगा। जब झगड़े से अलग होने जैसी स्थित होने लगे तो भगवान श्रीकृष्ण जी कि प्रिय बांसुरी अपने घर ले आएं। भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं और उनकी बांसुरी ही इसका आधार है। इसलिए जब भी लगे कि घर में झगड़े बढ़ रहे तो आप अपने बेडरूम में बांसुरी को बेड की ओर मुंह कर छत से लाल धागे के सहारे बांध दें। देखिए कैसे इस बांसुरी की मिठास आपके संबंधों में भी घुलती जाएगी।