दिल्ली: हमारा एक-एक दिन कीमती है। हमें बैठक में संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। हमें सबके सामने आने को मजबूर न किया जाए। हम अपने सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। हम पूरे देश को यह नहीं बताना चाहते कि देश की बेटियों के साथ क्या हुआ है। जिस दिन सारी लड़कियां मीडिया को बताने लगेंगी कि हमारे साथ क्या हुआ, वो दिन कुश्ती और देश के लिए दुर्भाग्य का दिन होगा।