India News (इंडिया न्यूज़), Vivian Dsena: भारतीय टेलीविजन का जाना-माना नाम विवियन डीसेना 2008 से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा रहे एक्टर को ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘मधुबाला- एक इश्क एक जुनून’ और हाल ही में ‘उडारियां’ जैसे शो जैसे शोज से पॉप्युलैरिटी हासिल हुई है। विवियन ने 2019 में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और ईसाई से इस्लाम धर्म अपना लिया था।विवियन ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भले ही उनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ हो, लेकिन अब वह इस्लाम में आस्था रखते हैं। विवियन के मुताबिक, उन्होंने 2019 में रमजान के महीने से इस्लाम में आस्था रखना शुरू किया था।

  • विवियन डीसेना ने कुबूला इस्लाम
  • एक्टर ने अपना धर्म बदला

‘मनीष मल्होत्रा ​​का बुरा सपना’, Uorfi Javed पर ये क्या बोल गए Munawar Faruqui, कर दिया रोस्ट

विवियन डीसेना ने कुबूला इस्लाम

विवियन ने कहा कि उन्हें दिन में पांच वक्त की नमाज पढ़ने में शांति और सुकून मिलता है। विवियन डीसेना ने मिस्र की गर्लफ्रेंड नूरान एली से शादी की और वह एक बेटी के पिता भी हैं। विवियन ने सबसे पहले वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। लेकिन तीन साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया। विवियन ने अपनी पहली तरावीह की नमाज शेख जायद मस्जिद के पीछे पढ़ी और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने इसे एक अद्भुत अनुभव बताया। विवियन डीसेना ने अपना नाम नहीं बदला है। लेकिन बेटी का नाम लयन रखा है, जो एक अरबी नाम है और इसका मतलब कोमल और प्यारा होता है।

दूसरे धर्म की लड़की से की शादी, 11 साल की थीं बेटी जब लिया था तलाक, कौन हैं मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा?

एक्टर ने अपना धर्म बदला

विवियन ने बताया कि उन्होंने रमजान के पवित्र महीने में इस्लाम धर्म स्वीकार किया है। वह दिन में पांच बार नमाज भी पढ़ते हैं। नमाज पढ़कर उन्हें काफी शांति मिलती है। विवियन ने चार साल पहले अपना धर्म बदला था। इंटरव्यू में विवियन ने लोगों से कहानियां बनाना बंद करने और अटकलें लगाना बंद करने का अनुरोध किया।

बॉलीवुड को लगी किसकी नजर? एक के बाद एक सिनेमा जगत के इन सितारों ने ली अपनी जान