इंडिया न्यूज़, मुंबई:
स्टार प्लस पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पॉजिशिन पर है। बता दें कि शो में अक्षरा और अभिमन्यु सात फेरे लेते हैं। जहां अभिमन्यु हर बात में अक्षरा को प्राथमिकता देता है तो वहीं अक्षरा उसके साथ-साथ उसके परिवार को भी आगे रखती है। लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

नील अक्षरा के चुराए गए सैंडल उसे वापस दे देता है। खास बात तो यह है कि वह अपने हाथों से उसकी सैंडल को साफ करके खुद उसे अक्षरा के पैरों में पहनाता है। नील का यह अंदाज देखकर खुद अक्षरा भी रोने लगती है। इतना ही नहीं, नील दोनों के लिए ‘वाह वाह राम जी…’ गाने पर डांस भी करता है।

अक्षरा को मिलेंगे लोगों से ताने

शादी की रस्मों के बीच हर्ष बिरला, अभिमन्यु और बाकी सब से डॉक्टर की एक कॉन्फे्रंस में चलने के लिए कहते हैं। साथ ही केक कमटिंग सेरेमनी में भी अक्षरा और अभिमन्यु को चलने के लिए कहते हैं। इस बात से गोयनका परिवार का चेहरा उतर जाता है।

हालांकि अभिमन्यु के टोकने के बाद हर्ष बाकी लोगों को भी अपने साथ उस कॉन्फें्रस में लेकर जाते हैं। इतना ही नहीं, वहां पर सब शराब भी पीते हैं, जिसे देखकर मिमी नाराज हो जाती हैं। वहीं अक्षरा और अभिमन्यु की शादी में आए मेहमान नई दुल्हन को ताना मारने से पीछे नहीं हटते हैं।

वे हर्ष और महिमा से कहते हैं, “हमें तो अभी पता चला कि अभिमन्यु की पत्नी डॉक्टर नहीं है। वह इतने बड़े डॉक्टर हैं, उन्हें तो कोई भी अच्छी डॉक्टर मिल जाती। इस बात को लेकर महिमा और हर्ष कहते हैं, “यह लव मैरिज है और प्यार अंधा होता है।” अक्षरा ये बातें सुन लेती है, तभी महिमा की नजर उसपर पड़ती है। वह जानबूझकर उसे वहां पर बुलाती है। तभी मंजरी उसका साथ देने पहुंच जाती है और खुद अक्षरा भी लोगों को म्यूजिक थेरेपी का पाठ पढ़ा देती है।

अक्षरा की विदाई से फूट-फूटकर रोएगा गोयनका परिवार

अक्षरा की विदाई का समय आते ही गोयनका परिवार के हर सदस्य की आंखें नम हो जाती हैं। अक्षरा सबसे जुड़ी अपनी यादों को याद करती है और फूट-फूटकर रोती है। खासकर मनीष गोयनका और कायरव अक्षू से लिपटकर फूट-फूटकर रोते हैं।

लेकिन जैसे ही अक्षरा अभिमन्यु के साथ बिरला हाउस पहुंचती है, वह देखती है कि वहां का गेट बंद है। यह देख अभिमन्यु कहता है, “हमारी पूरी फैमिली डॉक्टर है, हमारे ऊपर सबसे पहला हक मरीज का होता है।” यह बात सुनते ही अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !