India News (इंडिया न्यूज),MP Board Exam: फरवरी का महीना शुरू होते ही एग्जाम का महीना शुरू हो जाता है। MP बोर्ड में पढ़ाई कर रहे बच्चों के भी एग्जाम शुरू हो गए हैं। बता दें कि आज यानी 24 फरवरी से MP Board Exam के 8वी और 5वी कक्षा में पढाई कर रहे स्टूडेंट के एग्जाम शुरू हो गए हैं। 25 फरवरी से MP बोर्ड के 12वी कक्षा में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट के एग्जाम शुरू हो जाएंगे। परिक्षाओं को लेकर स्टूडेंट और उनके माता पिता को काफी चिंता और कन्फ्यूजन लगी रहती है।
5 मार्च को समाप्त होगी
MP में एमपी बोर्ड की कक्षा 8वी और 5वी की बोर्ड परिक्षाएं शुरू हो चुकी है। 24 फरवरी से शुरू हुई दोनों कक्षाओं की परिक्षाएं मार्च में समाप्त की जाएंगी। बता दें कि 5वी की बोर्ड परिक्षाएं 1 मार्च को वहीं 8वी कक्षा की बोर्ड परिक्षा 5 मार्च को समाप्त होगी। दोनों कक्षाओं की परिक्षाएं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:30 तक चलेगा।