India News (इंडिया न्यूज), Mad Dog Madness: MP के छतरपुर जिले में इन दिनों पागल हुए आवारा कुत्तों ने त्राहिमाम मचा रखा है। बता दें कि शहर में घूम रहे आवारा लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। रविवार को एक आवारा कुत्ते ने कुल 35 लोगों को शिकार बनाकर अस्पताल पहुंचा दिया है, जिससे शहरवासी डरे और सहमे हुए रास्तों से गुजर रहे हैं।

जख्मी कर दिया

आपको बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार  रविवार को शहर के 1  पागल कुत्ते ने एक ही दिन में कुल 35 लोगों को काट लिया। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं।  कुत्ते ने रविवार दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे के बीच सभी को काट कर जख्मी कर दिया, जिसके बाद सभी जिला अस्पताल की ओर उपचार के लिए भागना पड़ गया।

सफलता मिल गई

पागल कुते के शिकार हुए लोग जिला अस्पताल पहुंचे, तो वहां पर्याप्त वैक्सीन नहीं था। वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई. जब इस बारे में छतरपुर नगर पालिका को जानकारी दी गई तो नगर पालिका की टीम कुत्ते को पकड़ने निकली और अंततः शिकारी कुत्ते को पकड़ने को सफलता मिल गई।