India News MP (इंडिया न्यूज़)MP Kalapani pond : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक गांव के कालापानी तालाब में एक ऐसा जानवर दिखा जिससे गांव में दहशत मच गया। दरअसल गांव में एक छह फीट का लंबा मगरमच्छ तालाब में दिखाई दिया। मौके पर गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन

वहीं शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दरअसल तालाब के किनारे पिंजरा लगाया गया। इसमें मांस के टुकड़े रखा गया। वहीं जैसे ही शुक्रवार सुबह मगरमच्छ मांस खाना चाहा तो उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया। फिलहाल जानकारी के मुताबिक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया है। उसे सिंगोरगढ़ जलाशय में छोड़ा जाएगा।

गांव वाले को मगरमच्छ का डर

सलैया हटरी गांव के दो लोग तलाब की ओर से जा रहे थे। इस दौरान उन्हे तलाब से मगरमच्छ को एक छोटी तलैया में जाते देखा। वहीं आपको बता दें कि इस तलैया का पानी गांव के मवेशी पानी पीने के लिए करते हैं। इससे गांव वाले को मगरमच्छ का डर सताने लगा। इसे देखते हुए मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया।

Ujjain Rape Case : उज्जैन में दरिंदगी के हदें पार! जबरन शराब पिलाकर महिला से बीच सड़क पर रेप, Video वायरल से हड़कंप

MP Police Officer Suicide: मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या,7 वीं मंजिल से कूदकर दी जान